गाजा में हमले में 10 सैनिकों की मौत : इजराइली सेना

Ads

गाजा में हमले में 10 सैनिकों की मौत : इजराइली सेना

  •  
  • Publish Date - January 23, 2024 / 11:29 AM IST,
    Updated On - January 23, 2024 / 11:29 AM IST

यरुशलम, 23 जनवरी (एपी) इजराइली सेना ने मध्य गाजा में एक हमले में 10 सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी है।

यह इजराइल में सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद चरमपंथी समूह के खिलाफ तीन महीने से जारी युद्ध में सबसे घातक घटनाओं में से एक है।

इजराइली मीडिया ने कहा कि सैनिक मध्य गाजा में दो मकानों को ध्वस्त करने के लिए विस्फोटक लगाने की तैयारी कर रहे थे तभी एक आतंकवादी ने रॉकेट चालित ग्रेनेड दागा। इससे विस्फोटक फट गए।

एपी गोला सुरभि

सुरभि