इंग्लैंड में खोजी गई 10वीं शताब्दी की मूर्ति मकर संक्रांति पर भारत को लौटाई गई

इंग्लैंड में खोजी गई 10वीं शताब्दी की मूर्ति मकर संक्रांति पर भारत को लौटाई गई

इंग्लैंड में खोजी गई 10वीं शताब्दी की मूर्ति मकर संक्रांति पर भारत को लौटाई गई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: January 15, 2022 12:43 am IST

लंदन, 14 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के एक गांव के मंदिर से 40 साल पहले अवैध रूप से हटाई गई 10वीं शताब्दी की एक मूर्ति इंग्लैंड में एक बगीचे से मिली, जो शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर भारत को लौटा दी गई।

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने यहां भारतीय उच्चायोग में, मूर्ति को वापस भेजने में मदद करने वाले संगठन आर्ट रिकवरी इंटरनेशनल के क्रिस मारिनेलो से मूर्ति को औपचारिक रूप से अपने नियंत्रण में लिया।

मूर्ति बुंदेलखंड के बांदा जिले में लोखरी मंदिर में स्थापित एक योगिनी का हिस्सा है। इसे अब नयी दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को भेजा जाएगा।

कुमार ने इस संबंध में इंडिया हाउस में हुए समारोह में कहा, ”मकर संक्रांति पर इस योगिनी को प्राप्त करना बहुत शुभ है।”

भाषा

जोहेब सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में