Nepal Road Accident: 12 लोगों की दर्दनाक मौत, यात्रियों को लेकर जा रही थी बस, तभी हो गया ये हादसा, मची चीख पुकार

Nepal Road Accident: 12 लोगों की दर्दनाक मौत, यात्रियों को लेकर जा रही थी बस, तभी हो गया ये हादसा, मची चीख पुकार

Nepal Road Accident: 12 लोगों की दर्दनाक मौत, यात्रियों को लेकर जा रही थी बस, तभी हो गया ये हादसा, मची चीख पुकार

Nepal Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 10, 2026 / 08:59 pm IST
Published Date: February 10, 2026 8:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नेपाल के रामेछाप में बस नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत
  • हादसे में 8 लोग घायल, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है
  • बस चालक हिरासत में, लापता यात्रियों की तलाश और जांच जारी

काठमांडू: Nepal Road Accident मध्य नेपाल में मंगलवार को एक यात्री बस के नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही बस बागमती प्रांत के रामेछाप नगरपालिका में तामाकोशी नदी में गिर गई। यह स्थान काठमांडू से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

Nepal Road Accident उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 12 लोगों की जान चली गई। ‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, मंथली अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केशव सिंह धामी ने बताया कि मृत 12 यात्रियों में से 10 की पहचान कर ली गई है। रामेछाप के पुलिस निरीक्षक राजन प्रसाद तिमिल्सिना ने कहा कि हादसे में चालक सहित आठ लोग घायल हुए हैं।

घायलों का उपचार खुरकोट स्थित जीवन अस्पताल और मंथली अस्पताल में किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों, सुरक्षाकर्मियों और बचाव दलों ने दुर्घटनास्थल से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। लापता यात्रियों की तलाश के लिए अभियान अभी जारी है। प्रशासन ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।