Hungary Bus Accident News: 12 लोगों की हुई मौत, गंभीर रूप से घायल हुए 10 से ज्यादा लोग, जानें कहां और कैसे हुआ भीषण हादसा

Ads

Hungary Bus Accident News: हंगरी में राजमार्ग पर जा रही एक यात्री बस सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई जिससे 12 लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 05:35 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 05:42 PM IST

Hungary Bus Accident News/image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • हंगरी में रविवार को हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।
  • इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।

Hungary Bus Accident News: नई दिल्ली: हंगरी में रविवार तड़के राजमार्ग पर जा रही एक यात्री बस सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई जिससे 12 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पोलैंड के पर्यटकों के एक समूह को ले जा रही बस रविवार देर रात करीब एक बजे हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से लगभग 140 किलोमीटर पूर्व में एम3 मोटरवे पर मेजोकेरेज्त्स शहर के पास पूर्व की ओर जाने वाली सड़क पर पलट गई। पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा संभवत: चालक को नींद आ जाने के कारण हुआ। उसने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

बस में सवार थे 55 से ज्यादा लोग

हंगरी के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन निदेशालय ने बताया कि हादसे के समय बस में 57 यात्री और दो चालक सवार थे। (Hungary Bus Accident News) बस पलटने के बाद कई यात्री उसके नीचे फंस गए थे। पोलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैसिएज वेवियर ने रविवार को पोलिश समाचार एजेंसी पीएपी को बताया कि बस में सवार सभी लोग पोलैंड के नागरिक थे।

पीएम पीटर मग्यार ने जताया शोक

Hungary Bus Accident News: हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मग्यार ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि हादसे में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घटनास्थल पर भेजे गए बचावकर्मियों का आभार जताया। पोलैंड के राष्ट्रपति कारो‍ल नावरोकी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा ‘मैं पीड़ितों के परिवारों और उनके चाहने वालों के साथ प्रार्थना और गहरी संवेदना में शामिल हूं’।

इन्हें भी पढ़ें:-