कराची में गाड़ियों की टक्कर में 13 लोगों की मौत, नौ घायल

कराची में गाड़ियों की टक्कर में 13 लोगों की मौत, नौ घायल

कराची में गाड़ियों की टक्कर में 13 लोगों की मौत, नौ घायल
Modified Date: February 14, 2026 / 07:08 am IST
Published Date: February 13, 2026 10:53 pm IST

कराची, 13 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कराची के बाहर सुपर हाईवे पर कुछ गाड़ियों की टक्कर में शुक्रवार को कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

राजमार्ग पर गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस एम9 अंसारी पुल पर एक तेल टैंकर से टकरा गई। इसी दौरान एक अन्य यात्री बस भी टैंकर से टकरा गई।

क्षेत्र के पुलिस अधिकारी खालिद समोजो ने बताया कि घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच में घटना में यात्री बस चालक की गलती पाई गई है। एक बस सड़क के किनारे से पुल पर आई और तेल टैंकर से टकरा गई।’’

मृतकों और घायलों में पैदल यात्री भी शामिल हैं।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।