रूसी ड्रोन हमले में निप्रो में 15 लोग मारे गए

Ads

रूसी ड्रोन हमले में निप्रो में 15 लोग मारे गए

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 10:12 PM IST

कीव, एक फरवरी (एपी) यूक्रेन के निप्रो शहर पर रूसी ड्रोन हमले में खनिकों को ले जा रही बस को निशाना बनाया गया जिसमें 15 लोग मारे गए। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने रविवार को यह जानकारी दी।

आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, इस हमले में सात अन्य लोग घायल हो गए और कुछ जगह आग भी लग गई जिस पर बाद में काबू पा लिया गया।

यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने कहा कि बस उसकी थी और उसने रूस पर निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में डीटीईके की खदानों पर “बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमला” करने का आरोप लगाया। इस क्षेत्र की राजधानी निप्रो है।

कंपनी ने ‘टेलीग्राम’ पोस्ट में कहा, “हमलों में से एक का केंद्र कंपनी की एक बस थी जो निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में ड्यूटी पूरी होने के बाद कंपनी से खनिकों को ले जा रही थी।”

एपी प्रशांत नरेश

नरेश