प्राइया, पांच मई (एपी) दक्षिण अफ्रीका में केप वर्डे के तट पर खड़े एक क्रूज (जहाज) के लगभग 150 यात्री अपने केबिन तक सिमटकर रह गए हैं, क्योंकि हंटावायरस के संदिग्ध संक्रमण की वजह से इस पर सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम चार अन्य बीमार पड़ गए।
समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को जहाज की कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनमें ‘डेक’ पर महज कुछ यात्रियों को मास्क लगाकर घूमते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में जहाज का ‘कॉमन हॉल’ खाली नजर आ रहा है, क्योंकि ज्यादातर यात्रियों ने संक्रमण की चपेट में आने के डर से खुद को अपने-अपने केबिन में बंद कर लिया है।
अर्जेंटीना से एंटार्कटिका और दूरदराज के कई अन्य द्वीपों की हफ्ते भर लंबी यात्रा पर निकला नीदरलैंड के झंडे वाला ‘एमवी होंडियस’ जहाज केप वर्डे में अधिकारियों की मदद के इंतजार में खड़ा है। चालक दल के सदस्यों ने जन स्वास्थ्य के लिए संभावित खतरों को देखते हुए यात्रियों के जहाज से उतरने पर रोक लगा दी है।
एपी पारुल माधव
माधव