BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

7 Terrorists Killed In Pakistan : पूर्वी पंजाब प्रांत में 7 आतंकवादी ढेर, बचकर भागे 8, टेररिज्म डिपार्टमेंट को मिली बड़ी सफलता

7 Terrorists Killed In Pakistan : पूर्वी पंजाब प्रांत में इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन के दौरान, मुठभेड़ में CTD ने 7 आतंकियों को मार गिराया

7 Terrorists Killed In Pakistan : पूर्वी पंजाब प्रांत में 7 आतंकवादी ढेर, बचकर भागे 8, टेररिज्म डिपार्टमेंट को मिली बड़ी सफलता
karan nepali
Published: 07 Oct 2024 | 3:44 pmModified: 07 Oct 2024 | 3:44 pm

नई दिल्ली : 7 Terrorists Killed In Pakistan : पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के मियांवाली जिले में आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया गया है। यहां काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने आतंकवादियों के बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन के दौरान, मुठभेड़ में CTD ने 7 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं रात के अँधेरे का फायदा उठाकर 8 आतंकवादी मौके से फरार हो गए। यह मुठभेड़ रविवार देर रात माकरवाल इलाके में हुई है।

CTD के अनुसार, यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया, जिसमें सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ के दौरान आतंकियों के पास से 6 हैंड ग्रेनेड, 7 एके-47 राइफल, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें : PM Modi Meet President Muizzu : पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से की मुलकात, जारी किया रूपे कार्ड 

नक्सलियों की तलाश जारी

7 Terrorists Killed In Pakistan : CTD के एक अधिकारी ने बताया कि सभी मारे गए आतंकियों के शवों को अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम और पहचान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा भागे हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमारे जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। हालांकि, कुछ आतंकी मौके से भागने में कामयाब रहे, लेकिन हम उन्हें भी जल्द ही पकड़ने के लिए प्रयासरत हैं।" गौरतलब है कि मियांवाली जिला पहले से ही आतंकवादी गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है। CTD की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी वहीं सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: 7 terrorists killed in East Punjab province, 8 escaped, terrorism department got a big success

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm