अमेरिका से लड़ने के लिए तैयार 70 लाख ईरानी: कालीबाफ

Ads

अमेरिका से लड़ने के लिए तैयार 70 लाख ईरानी: कालीबाफ

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 07:18 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 07:18 PM IST

तेहरान, दो अप्रैल (एपी) ईरान की संसद के अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि 70 लाख ईरानी किसी भी अमेरिकी जमीनी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।

मोहम्मद बाकिर कालीबाफ ने युद्ध की शुरुआत से ही अमेरिका को चुनौती देने वाली कई पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “एक हफ्ते से भी कम समय में पूरे देश में एक बड़ा अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 70 लाख ईरानी सामने आए और कहा कि वे हथियार उठाकर अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।”

सोशल मीडिया पर कई दिन से इस दावे के संबंध में पोस्ट की जा रही हैं। इस दावे का उल्लेख करने वाले कालीबाफ पहले उच्चस्तरीय अधिकारी हैं।

एपी

जोहेब नरेश

नरेश