मशहूर सिंगर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, जीत चुके है दो बार ग्रैमी अवार्ड…

मशहूर सिंगर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, जीत चुके है दो बार ग्रैमी अवार्ड : A sexual harassment complaint has been filed against pop star Ricky Martin

मशहूर सिंगर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, जीत चुके है दो बार ग्रैमी अवार्ड…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: September 11, 2022 1:04 am IST

सैन जुआन : A sexual harassment complaint against star Ricky Martin  प्यूर्टो रिको के पॉप स्टार रिकी मार्टिन के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की गई है, जिन्होंने हाल ही में अपने भतीजे पर यौन शोषण के झूठे आरोप लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस प्रवक्ता एडवर्ड रामिरेज ने शनिवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि शिकायत शुक्रवार को राजधानी सैन जुआन के एक पुलिस थाने में दर्ज की गई थी।

Read more :  चलती ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने किया ये काम… 

शिकायत की प्रकृति को देखते हुए, शिकायत दर्ज करने वाले शख्स और आरोपों के विवरण सहित अन्य जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। एक व्यक्ति ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की कि मार्टिन के भतीजे डेनिस याडील सांचेज मार्टिन ने शिकायत दर्ज कराई थी। व्यक्ति ने कहा कि शिकायत को लेकर तत्काल गिरफ्तारी नहीं होगी, क्योंकि कथित घटना हाल की नहीं है, पुलिस जांच करेगी और आरोप तय करेगी।

 


लेखक के बारे में