ईरान और अमेरिका के बीच अब भी समझौता कराने में जुटे मध्यस्थ: अधिकारी
ईरान और अमेरिका के बीच अब भी समझौता कराने में जुटे मध्यस्थ: अधिकारी
काहिरा, 28 सितंबर (एपी) ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच मध्यस्थ अब भी जंग खत्म कराने और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने के लिए काम कर रहे हैं। तीन अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता सोमवार को फिर शुरू होने की उम्मीद है।
यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब युद्ध को आठ महीने पूरे हो चुके हैं और इसके कारण व्यापक आर्थिक नुकसान हो चुका है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक होर्मुज जलडमरुमध्य में सुरक्षित आवागमन की अनुमति देने के लिए किए गए कई प्रयास विफल रहे हैं।
हालांकि, संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन के सिलसिले में अमेरिका पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क में ही रुके रहे। उन्होंने कहा कि वह मध्यस्थों से सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
कतर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर रहा है।
एपी से सोमवार को बातचीत करने वाले दो अधिकारियों ने पुष्टि की कि मध्यस्थ दोनों पक्षों के साथ ऐसे प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं, जिसमें जलडमरूमध्य को खोलना, अमेरिकी नाकेबंदी खत्म करना और इसके बाद प्रतिबंधों को हटाना शामिल होगा।
एपी जोहेब माधव
माधव

Facebook


