Abdul Basit Pakistan Threat: ‘अमेरिका ने पाक पर हमला किया तो फिर हम भारत पर हमला करेंगे’, पाकिस्तान के पूर्व राजदूत ने बातों ही बातों में भारत को दी धमकी, कारण भी बताया

Ads

Abdul Basit Pakistan Threat: मध्य पूर्व संकट के बीच पाकिस्तान के पूर्व वरिष्ठ राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत पर हमले की धमकी दी है।

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 10:11 AM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 11:02 AM IST

pakistan statement/ image source: WIKIPEDIA

HIGHLIGHTS
  • अब्दुल बासित ने भारत पर धमकी दी
  • कहा सबसे बुरे हालात में हमला करेंगे
  • मुंबई और नई दिल्ली निशाने पर

Abdul Basit Pakistan Threat: इस्लामाबाद: मध्य पूर्व संकट के बीच पाकिस्तान के पूर्व वरिष्ठ राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत पर हमले की धमकी दी है। अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं और उनका यह बयान हाल ही में ABN न्यूज के साथ टीवी डिबेट में आया। उन्होंने कहा कि अगर सबसे बुरे हालात बनते हैं और अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान के पास भारत पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय माना जा रहा है।

India Pakistan Tension: अब्दुल बासित ने क्या लिखा ?

अब्दुल बासित ने डिबेट में कहा कि “मान लीजिए, ईरान में हालात बिगड़ जाते हैं और इजरायल हमारे पड़ोस में आता है। ऐसे समय में अगर अमेरिका हमारे न्यूक्लियर प्रोग्राम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो हमारे लिए विकल्प सीमित हो जाएंगे। हमारे पास अमेरिका तक पहुंचने की रेंज नहीं होगी, इजरायल पर हमला करना संभव नहीं होगा। ऐसे हालात में हमारे लिए विकल्प भारत ही बचता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल सबसे बुरे हालात की कल्पना है, लेकिन दुनिया को यह जानना चाहिए कि पाकिस्तान बिना जवाब दिए पीछे नहीं हटेगा।

उन्होंने आगे कहा कि अगर स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि पाकिस्तान को जवाब देना पड़े, तो भारत के खिलाफ हमला “जहां चाहे, वहां” किया जाएगा। बासित ने कहा, “हम नहीं चाहते कि ऐसा कुछ हो, लेकिन दुनिया को यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान को मैली नजर से नहीं देखना चाहिए। अगर हमें किसी तरह की चुनौती मिली तो हम पीछे नहीं हटेंगे। मुंबई और नई दिल्ली तक हमारे दायरे में हैं और जरूरत पड़ने पर वहां हमला किया जा सकता है।” उनके इस बयान ने भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और बढ़ा दिया है।

Pakistan attacks India warning: क्या पाकिस्तान हमला करना वाला है ?

हालांकि बासित ने यह भी कहा कि फिलहाल अमेरिका और इजरायल उनके रेंज में नहीं हैं और पाकिस्तान किसी भी तरह के हमले की योजना नहीं बना रहा है। फिर भी उनका यह बयान यह स्पष्ट करता है कि पाकिस्तान अपनी रक्षा के लिए कट्टर रुख अपना सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस बयान पर नजर बनाए हुए है और विशेषज्ञ इसे कूटनीतिक तनाव बढ़ाने वाला कदम मान रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

अब्दुल बासित ने क्या कहा?

भारत पर हमला करने की धमकी दी।

यह बयान कब आया?

ABN न्यूज के टीवी डिबेट में।

किस स्थिति में हमला होगा?

सबसे बुरे हालात और अमेरिका हमला।