दिल्ली में दूतावास के बाहर विस्फोट पर इजराइल के विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, भारत ने दिया आश्वासन
दिल्ली में दूतावास के बाहर विस्फोट पर इजराइल के विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, भारत ने दिया आश्वासन
यरूशलम, 29 जनवरी (भाषा)। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नयी दिल्ली में दूतावास के बाहर विस्फोट के बाद इसके सभी राजनयिक और दूतावास के कर्मचारी ‘‘सुरक्षित एवं सकुशल’’ हैं।
दिल्ली में शुक्रवार की शाम को इजराइली दूतावास के बाहर कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट हुआ।<blockquote
class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">I spoke a few
minutes ago with my counterpart, Indian Foreign Minister <a
href="https://twitter.com/DrSJaishankar?ref_src=twsrc%5Etfw">@DrSJaishankar</a>,
following the explosion that took place a few hours ago near the
Israeli embassy in Delhi.</p>— גבי אשכנזי - Gabi
Ashkenazi (@Gabi_Ashkenazi) <a
href="https://twitter.com/Gabi_Ashkenazi/status/1355163707702173702?ref_src=twsrc%5Etfw">January
29, 2021</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js"
charset="utf-8"></script>
पढ़ें- डीजीपी ने सभी जिलों में नियुक्त किए नोडल अधिकारी, आदिवासियों पर दर्ज प्रकरण के स्पीडी ट्रायल के न…
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘नई दिल्ली में इजराइली दूतावास के बाहर कुछ देर पहले एक विस्फोट हुआ। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और भवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इजराइल के सभी राजनयिक और दूतावास के कर्मचारी सुरक्षित और सकुशल हैं।’’
इसने कहा, ‘‘भारतीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और वे इजराइली अधिकारियों के संपर्क में हैं।’’ मंत्रालय ने कहा कि स्थिति के बारे में विदेश मंत्रालय को लगातार जानकारी दी जा रही है और उसे सभी आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ें- सीएम भूपेश ने केंद्रीय विमानन मंत्री को लिखा पत…
बयान में कहा गया है, ‘‘आगे की जानकारी हम आपके साथ साझा करेंगे।’’
इससे पहले दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा कि यह ‘‘काफी कम तीव्रता’’ का विस्फोट था।
उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही संपत्ति का कोई नुकसान हुआ। सिर्फ वहां खड़े तीन वाहनों के शीशे टूट गए।’’
पढ़ें- भारत की GDP वित्त वर्ष 2021-22 में 11 प्रतिशत की दर…
मित्तल ने कहा कि लगता है कि किसी ने सनसनी फैलाने के उद्देश्य से यह शरारतपूर्ण कार्य किया है।

Facebook


