वाशिंगटन: America Tariff on India Latest News अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और रूस के करीबी संबंधों को लेकर उन पर तीखा प्रहार किया और कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ‘न्यू इंडिया’, मॉस्को के साथ क्या करता है।
America Tariff on India Latest News ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और रूस अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं और उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है। वे एक साथ अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को गर्त में ले जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके शुल्क बहुत अधिक हैं’’
ट्रंप ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि ‘न्यू इंडिया’ रूस के साथ क्या करता है। उन्होंने भारत और रूस की नजदीकी को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
ट्रंप ने भारत पर कितना टैरिफ लगाया है?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क लगाने की घोषणा की है।
ट्रंप के बयान में 'मृत अर्थव्यवस्था' शब्द का क्या मतलब है?
ट्रंप ने भारत और रूस की अर्थव्यवस्थाओं को "मृत" बताते हुए कहा कि ये दोनों देश मिलकर अपनी अर्थव्यवस्थाओं को और गर्त में ले जा सकते हैं।
भारत और रूस के संबंधों पर अमेरिका की प्रतिक्रिया क्यों आई?
अमेरिका को लगता है कि भारत रूस के साथ व्यापार और रणनीतिक संबंध बढ़ा रहा है, जो उसके हितों के खिलाफ है, इसलिए ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
क्या भारत और अमेरिका के व्यापार संबंधों पर असर पड़ेगा?
ट्रंप द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने और तीखी भाषा इस्तेमाल करने से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है, लेकिन यह द्विपक्षीय वार्ताओं पर भी निर्भर करेगा।