Bhopal School Girl Rape Case / Image Source : FILE IMAGE
भोपाल: Bhopal School Girl Rape Case मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक नामी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और धर्मपरिवर्तन के दबाव के गंभीर मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। TT नगर ACP अंकिता खातरकर के नेतृत्व में यह 4 सदस्यीय टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच करेगी। इस टीम में महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे और कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला को भी शामिल किया गया है।
यह SIT न केवल इस घटना की गहराई से जांच करेगी, बल्कि यह भी पता लगाएगी कि आरोपी औसाफ़ और माज ने क्या अन्य युवतियों को भी अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने मामले के सहयोगी आरोपी माज की 70 लाख रुपये से अधिक कीमत की 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं, जिनका उपयोग दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था। BHOPAL LOVE ZIHAD CASE जांच टीम अब पीड़िता से मुलाकात करने के साथ-साथ जेल में बंद दोनों आरोपियों और उनके दोस्तों की भूमिका की भी पड़ताल करेगी, ताकि ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
दरअसल भोपाल के एक नामी स्कूल की 11वीं क्लास की नाबालिग के साथ पहले दोस्ती, फिर दुष्कर्म और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। BHOPAL CRIME NEWS मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी औसाफ़ और उसके इस मामले में सहयोगी दोस्त माज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं माज की चार गाड़ियों को भी जब्त किया है जिसकी कीमत करीबन 70 लाख से भी ज्यादा है, माज की इन्हीं गाड़ियों में औसाफ़ ने छात्रा का रेप किया था। एसआईटी की टीम जल्द ही नाबालिग पीड़िता से मुलाकात कर उसके बयान दर्ज करेगी और जेल में बंद दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। यह जांच इस बात पर भी केंद्रित होगी कि पीड़िता इन आरोपियों के संपर्क में कैसे आई। फिलहाल, प्रशासन ने इस पूरे मामले में न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।