(के.जे.एम. वर्मा)
बीजिंग, एक अगस्त (भाषा) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सशस्त्र बलों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल बढ़ाने का आह्वान किया है और कहा कि सेना के आधुनिकीकरण की सफलता का सबसे बड़ा पैमाना उसकी लड़ाकू क्षमता होनी चाहिए।
शनिवार को मनाई गई पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की 99वीं वर्षगांठ से पहले शी चिनफिंग ने कहा कि सेना के आधुनिकीकरण में ‘महत्वपूर्ण प्रगति’ हुई है।
उन्होंने अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ‘निर्णायक’ प्रगति करने का आह्वान किया।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, सेना प्रमुख रह चुके चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को पोलित ब्यूरो के एक अध्ययन सत्र में कहा कि पीएलए को ‘मानवरहित बुद्धिमत्ता तकनीकों का सैन्य उपयोग बढ़ाना, नेटवर्क सूचना प्रणालियों के विकास और इस्तेमाल को बढ़ावा देना और धीरे-धीरे एक बुद्धिमत्ता सैन्य प्रणाली तैयार करनी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि लड़ाकू क्षमता को व्यवस्थित रूप से मजबूत करना, युद्ध जैसी परिस्थितियों में कड़े परीक्षण और मूल्यांकन करना तथा सैन्य प्रशिक्षण और युद्ध की तैयारी को बेहतर बनाना जरूरी है।
चिनफिंग ने कहा कि इससे राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की प्रभावी रक्षा की जा सकेगी। भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप