कांगो में इबोला के प्रकोप से अब तक कम से कम 930 लोगों की मौत

कांगो में इबोला के प्रकोप से अब तक कम से कम 930 लोगों की मौत

कांगो में इबोला के प्रकोप से अब तक कम से कम 930 लोगों की मौत
Modified Date: July 20, 2026 / 01:57 pm IST
Published Date: July 20, 2026 1:57 pm IST

बुनिया (कांगो), 20 जुलाई (एपी) कांगो में इबोला वायरस के प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 930 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार देर रात जारी बयान में कहा कि शनिवार तक संक्रमण के जिन 2,344 मामलों की पुष्टि हुई उनमें से 930 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 37 नई मौतें दर्ज की गईं, जो एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मौत के आंकड़ों में से एक है।

पूर्वी कांगो में इबोला के प्रकोप की घोषणा 15 मई को की गई थी। यह अब तक दर्ज सबसे तेजी से फैलने वाला इबोला प्रकोप बन गया है। इस प्रकोप के लिए जिम्मेदार बंडिबुग्यो वायरस, इबोला बीमारी फैलाने वाले अन्य वायरसों की तुलना में कम पाया जाता है और इसके लिए फिलहाल कोई स्वीकृत टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है।

एपी

शुभम मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में