केप कैनावेरल (अमेरिका), 22 मई (एपी) अमेरिकी वांतरिक्ष कंपनी ‘स्पेसएक्स’ को बृहस्पतिवार शाम को अपने नवीनतम और सबसे बड़े ‘स्टारशिप’ को प्रक्षेपित करना था लेकिन प्रक्षेपण में सिर्फ आधा मिनट का समय शेष रहने पर सामने आई कई समस्याओं के कारण उसे उलटी गिनती रोकनी पड़ी।
स्पेसएक्स का 407 फुट लंबा रॉकेट टेक्सास से उड़ान भरने वाला था लेकिन मैक्सिको की सीमा के पास स्टारबेस स्थित इसके नए रॉकेट पैड में कुछ समस्याएं आ गईं और प्रक्षेपण की निर्धारित समय सीमा खत्म हो गई।
स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने बाद में कहा कि प्रक्षेपण टावर पर लगा हाइड्रोलिक पिन समय पर हट नहीं पाया। उन्होंने बताया कि अगर समस्या का जल्द समाधान हो जाता है तो शुक्रवार को प्रक्षेपण का एक और प्रयास किया जाएगा।
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्टारशिप के इस नए संस्करण की मदद से आगामी वर्षों में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की योजना है।
एपी सुरभि सिम्मी
सिम्मी