Madan Dilawar on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को यहां के शिक्षा मंत्री ने बताया देश का गद्दार, कहा- आतंकियों के मरने पर रोती उनकी मां, प्रदेश में गरमाई सियासत

Ads

Madan Dilawar on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को यहां के शिक्षा मंत्री ने बताया देश का गद्दार, कहा- आतंकियों के मरने पर रोती उनकी मां, प्रदेश में गरमाई सियासत

  • Reported By: Ranjan Dave

    ,
  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 07:55 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 07:59 PM IST

Madan Dilawar on Rahul Gandhi/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला
  • मंत्री ने राहुल गांधी को “देश का गद्दार” तक कह दिया
  • रामगंजमंडी में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे

Madan Dilawar on Rahul Gandhi: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) के बोल राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर एक बार फिर बिगड़े हैं उन्होंने राहुल गांधी कि नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें देश का गद्दार करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को देश की धरती पर रहने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी हरकतों से बाज आ जाएं, नहीं तो देश की जनता ने किसी को छोड़ा नहीं है. अभी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की करारी हार हुई है. जहां भी चुनाव हुए हैं, वहां मात खा कर आए हैं. फिर भी इस तरह की बातें कर रहे हैं. यह बौखलाहट उनके मन में है कि देशभक्त लोगों का बेड़ा कैसे बढ़ रहा है? देश की सरकार देशभक्त लोगों के हाथ में है.

Madan Dilawar on Rahul Gandhi दिलावर ने कहा कि एक ओर कश्मीर में धारा 370 समाप्त करके अनुसूचित जाति और महिलाओं को आरक्षण प्राप्त हो गया. हिंदू को वोट देने व संपत्ति खरीदने का अधिकार मिल गया. इसके लिए पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी का आभारी है. जबकि राहुल गांधी देश के बाहर जाकर देश को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने खुद ने कहा था कि आतंकवादी मारे गए, तब मेरी मां रात भर रोती रही. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के दुश्मनों के साथ रहकर समर्थन करने वाले राहुल गांधी है.

वे कोटा के जिले के रामगंजमंडी में जिला अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास समारोह में मंच से संबोधित कर रहे थे. इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। (Madan Dilawar on Rahul Gandhi)

ये भी पढ़ें

मदन दिलावर ने राहुल गांधी को लेकर क्या बयान दिया?

Madan Dilawar ने राहुल गांधी को “देश का गद्दार” बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है।

यह बयान कहां दिया गया?

यह बयान Ramganj Mandi में जिला अस्पताल भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दिया गया।

कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद थे?

कार्यक्रम में Om Birla भी मौजूद रहे।

मंत्री ने राहुल गांधी पर और क्या आरोप लगाए?

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं और देश विरोधी ताकतों का समर्थन करते हैं।

मंत्री ने धारा 370 को लेकर क्या कहा?

मदन दिलावर ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अनुसूचित जाति, महिलाओं और हिंदुओं को अधिकार मिले, जिसके लिए देश प्रधानमंत्री मोदी का आभारी है।