अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने ईरान पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया, कहा: दो आम नागरिक घायल

Ads

अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने ईरान पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया, कहा: दो आम नागरिक घायल

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 02:53 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 02:53 PM IST

दुबई, पांच मार्च (एपी) अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने ईरान पर उसके नखचिवान क्षेत्र पर ड्रोन हमला किए जाने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक ड्रोन नखचिवान के हवाई अड्डे के पास और दूसरा एक स्कूल के पास गिरा।

मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में दो आम नागरिक घायल हुए हैं।

ईरान ने अजरबैजान को निशाना बनाए जाने की बात स्वीकार नहीं की है, लेकिन अमेरिका और इजराइल द्वारा संयुक्त हमले करने के बाद ईरान के अन्य देशों में हमलों का दायरा बढ़ता जा रहा है।

एपी

सिम्मी मनीषा

मनीषा