B-52 Bomber Crash Video: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ B-52 बॉम्बर, 8 जवान शहीद, सामने आया खौफनाक वीडियो

Ads

B-52 Bomber Crash Video: वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। इस हादसे में 8 जवानों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 07:52 AM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 07:52 AM IST

B-52 Bomber Crash Video/Photo Credit: Social Media X

HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी वायु सेना का B-52 Stratofortress विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया
  • हादसे में 8 सैन्यकर्मियों की मौत
  • एयर फोर्स अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है

B-52 Bomber Crash Video: पकिस्तान में एक ही महीने में पांच बड़े विमान हादसे में अबतक कई सैन्यकर्मियों की मौत हो चुकी है, इसी बीच अमेरिका से भीषण विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एयर बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में 8 जवानों की मौत हो गई। वहीं घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।

हादसे की विस्तृत जांच की जाएगी: कर्नल जेम्स हेस

कर्नल जेम्स हेस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज बेस पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है और हमने 8 अमेरिकियों को खो दिया है। कर्नल ने बताया कि विमान में सैन्य कर्मियों के साथ सरकारी कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोग भी सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। जिसके बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।

रनवे पर ही हुआ हादसा

एयर फोर्स के अनुसार विमान का हादसा बेस के रनवे क्षेत्र में ही हुआ। कर्नल हेस ने बताया कि B-52 बॉम्बर उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान नियंत्रण खो बैठा और उसमें आग लग गई। दुर्घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को नहीं बचाया जा सका।

 

पकिस्तान में एक ही महीने में पांचवां विमान क्रैश

पाकिस्तान से दर्दनाक घटना सामने आई है, पख्तूनख्वा के मरदान जिले में रविवार को पाकिस्तानी एयरफोर्स ट्रेनर विमान क्रैश हो गया। जिसमें विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। आपको बता दें कि पिछले एक महीने के भीतर यह पांचवीं बड़ी दुर्घटना है। सबसे बड़ा झटका 10 जून को लगा था, जब पाकिस्तान आर्मी एविएशन का Mi-17 हेलिकॉप्टर POK में टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में 22 सैन्यकर्मियों की मौत हुई थी। उससे पहले 20 मई को मियांवाली के पास पाकिस्तान एयर फोर्स का FT-7PG ट्रेनर विमान क्रैश हुआ था। एक दिन पहले 19 मई को कामरा के पास JF-17 थंडर लड़ाकू विमान भी ट्रेनिंग मिशन के दौरान हादसे का शिकार हुआ था।

ये भी पढ़ें

 

अमेरिकी B-52 बॉम्बर विमान हादसा कहां हुआ?

यह हादसा दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित एयर बेस के रनवे क्षेत्र में हुआ, जहां विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

हादसे में अमेरिकी सेना के 8 जवानों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार विमान में सैन्यकर्मियों के अलावा कुछ सरकारी कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर भी सवार थे।

B-52 बॉम्बर विमान क्या है?

B-52 एक लंबी दूरी तक मार करने वाला रणनीतिक बमवर्षक विमान है, जिसका उपयोग अमेरिकी वायु सेना कई दशकों से कर रही है।

विमान हादसे की वजह क्या थी?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान ने उड़ान भरने के तुरंत बाद नियंत्रण खो दिया और उसमें आग लग गई। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

क्या हादसे का वीडियो सामने आया है?

हां, दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घटनास्थल से उठती आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

शीर्ष 5 समाचार