Pakistan Plane Crash Video: क्रैश होकर बीच सड़क पर गिरा एयरफोर्स का विमान, दोनों पायलटों की मौत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देख कांप उठे लोग

Ads

Pakistan Plane Crash Video: पाकिस्तान से दर्दनाक घटना सामने आई है, पख्तूनख्वा के मरदान जिले में एयरफोर्स ट्रेनर विमान क्रैश हो गया।

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 07:18 AM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 07:18 AM IST

Pakistan Plane Crash Video/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी एयरफोर्स का ट्रेनर विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत
  • CCTV फुटेज में विमान सड़क पर गिरते ही आग की लंबी लपटें उठती दिखाई दीं
  • एक महीने के भीतर पाकिस्तान में सैन्य विमानों से जुड़ी यह पांचवीं बड़ी दुर्घटना

 

Pakistan Plane Crash Video: पाकिस्तान से दर्दनाक घटना सामने आई है, पख्तूनख्वा के मरदान जिले में रविवार को पाकिस्तानी एयरफोर्स ट्रेनर विमान क्रैश हो गया। जिसमें विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। हादसा कटलंग रोड के पास जाबर नहर क्षेत्र में हुआ, जहां विमान गिरते ही आग का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। वहीं, हादसे का CCTV फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। विमान के क्रैश होने के बाद धुआं और आग की लपटें देखी गईं।

फुटेज में देखा जा सकता है कि एयरफोर्स ट्रेनर विमान सीधे बीच सड़क में गिरा और देखते ही रोड के बीच में आग की एक सीधी रेखा बन गई। विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव दल और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एक ही महीने में पांचवां विमान क्रैश

बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने के भीतर यह पांचवीं बड़ी दुर्घटना है। सबसे बड़ा झटका 10 जून को लगा था, जब पाकिस्तान आर्मी एविएशन का Mi-17 हेलिकॉप्टर POK में टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में 22 सैन्यकर्मियों की मौत हुई थी। उससे पहले 20 मई को मियांवाली के पास पाकिस्तान एयर फोर्स का FT-7PG ट्रेनर विमान क्रैश हुआ था। एक दिन पहले 19 मई को कामरा के पास JF-17 थंडर लड़ाकू विमान भी ट्रेनिंग मिशन के दौरान हादसे का शिकार हुआ था।

ये भी पढ़ें

 

पाकिस्तान एयरफोर्स का विमान कहां क्रैश हुआ?

यह हादसा पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान जिले में कटलंग रोड के पास जाबर नहर क्षेत्र में हुआ।

विमान हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

ट्रेनर विमान में सवार दोनों पायलटों की दुर्घटना में मौत हो गई।

क्या विमान हादसे का वीडियो सामने आया है?

हां, हादसे का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विमान सड़क पर गिरते हुए दिखाई देता है।

हादसे के बाद क्या कार्रवाई की गई?

राहत एवं बचाव दल और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

क्या हाल के दिनों में पाकिस्तान में अन्य सैन्य विमान हादसे भी हुए हैं?

जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक महीने में यह पांचवीं बड़ी सैन्य विमान दुर्घटना है। इससे पहले Mi-17 हेलिकॉप्टर, FT-7PG ट्रेनर विमान और JF-17 थंडर लड़ाकू विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

शीर्ष 5 समाचार