Mohan Cabinet Baithak Today | Photo Credit: AI
भोपाल: Mohan Cabinet Baithak Today मध्यप्रदेश में आज मोहन सरकार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक दोपहर 12:12 बजे मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कसभी मंत्रिमंडल शामिल होंगे। साथ ही इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी।
Mohan Cabinet Baithak Today बताया जा रहा है कि इस बैठक में स्वस्थ अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति 2026 को मंजूरी मिलेगी।इसके अलावा ट्रांसफर अवधि बढ़ाने को लेकर भी चर्चा होगी। साथ ही खाद आपूर्ति को लेकर भी चर्चा संभव जताई जा रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले 9 जून का मोहन कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में जन कल्याण के लिए कई अहम फैसले किए। कैबिनेट ने कृषि और व्यापार जगत को गति देने के लिए कपास पर मंडी फीस की दर को 1% से घटाकर 0.5% करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। इससे कपास उत्पादक जिलों की स्थानीय जिनिंग मिलों को मजबूती मिलेगी और रोजगार बढ़ेगा।
वहीं, कैबिनेट ने अन्य फसलों पर मंडी शुल्क को एक रुपये से बढ़ाकर एक रुपये 50 पैसे किया है। इस बढ़ोतरी से प्राप्त होने वाली 500 करोड़ रुपये की अनुमानित अतिरिक्त आय का उपयोग किसान सड़क निधि और कृषि अनुसंधान के विकास में किया जाएगा।