बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
Modified Date: September 18, 2026 / 12:21 am IST
Published Date: September 18, 2026 12:21 am IST

ढाका, 17 सितंबर (भाषा) बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बृहस्पतिवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

रहमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के लोगों के लिए आपकी समर्पित सेवा हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और ऊंचे मनोबल के साथ जारी रहे।’’

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को 76 वर्ष के हो गए।

मोदी ने रहमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री तारिक रहमान, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं आपके स्नेहपूर्ण शब्दों की सराहना करता हूं।’’

दोनों नेताओं के बीच यह संवाद ऐसे समय में हुआ है, जब बांग्लादेश में रहमान के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद भारत और बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाषा प्रचेता पारुल

पारुल


लेखक के बारे में