बांग्लादेश चुनाव: 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र ‘संवेदनशील’, सीसीटीवी लगाए गए

Ads

बांग्लादेश चुनाव: 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र ‘संवेदनशील’, सीसीटीवी लगाए गए

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 08:20 AM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 08:20 AM IST

ढाका, 11 फरवरी (भाषा) बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आधे से अधिक मतदान केंद्रों को ‘‘संवेदनशील’’ के रूप में चिह्नित किया गया है।

अधिकारियों ने कहा है कि इनमें से 90 प्रतिशत मतदान केंद्र सीसीटीवी निगरानी में होंगे और राजधानी ढाका में कई ‘बॉडी कैमरे’ लगाए कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग की सुरक्षा प्रणाली जोखिम मूल्यांकन पर आधारित है। निर्वाचन आयुक्त अबुल फजल मोहम्मद सनाउल्लाह ने मंगलवार देर रात संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘स्थानीय स्तर पर संवेदनशीलता के आकलन के आधार पर सुरक्षा तैनात की जा रही है।’’

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि इन चुनाव में देश के चुनावी इतिहास में कानून प्रवर्तन कर्मियों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती और प्रौद्योगिकी का सबसे व्यापक उपयोग देखने को मिलेगा।

सनाउल्लाह ने कहा कि निर्वाचन आयोग को उम्मीद है कि कानून प्रवर्तन एजेंसी ​​मतदान के दौरान और चुनाव के बाद मतदाताओं के लिए शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करेंगी।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति से काफी हद तक संतुष्ट है और ‘‘पहले की तुलना में हम अब बेहतर स्थिति में हैं’’।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी

शीर्ष 5 समाचार