Raghav Chadha AAP News/Image Credit: IBC24.in
‘मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं’… ये शब्द हैं राघव चड्ढा के सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर राघव ने सीधे अपनी ही पार्टी के फैसले पर सवाल उठा दिए। राघव ने पूछा कि अगर उन्होंने जनता के मुद्दे उठाए, तो इससे पार्टी का क्या नुकसान हुआ? वीडियो के अंत में राघव ने एक बड़ी चेतावनी दे डाली कि जो आवाज खामोश करना चाहते हैं, (Raghav Chadha AAP News) उनके सामने वो ‘सैलाब’ बनकर आएंगे।
राघव की इस नाराजगी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त रुख सामने आया है। मान ने दो टूक कहा कि, अगर कोई ‘पार्टी लाइन’ क्रॉस करेगा, तो कार्रवाई तय है। इधर, दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि, राघव भाजपा से डरे हुए हैं। वहीं, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की। (Raghav Chadha AAP News) उन्होंने राघव को केजरीवाल का सिपाही बताते हुए इस पूरी लड़ाई का रुख केंद्र सरकार और तानाशाही की तरफ मोड़ने की कोशिश की।
लेकिन इस ‘अपनों की जंग’ में विरोधी कहां पीछे रहने वाले थे? बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस कलह को ‘माल के बंटवारे की लड़ाई’ करार दिया। मिश्रा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल की पार्टी में केवल ‘रीढ़विहीन’ लोग ही टिक सकते हैं, जिसके पास आत्मा है, वो वहां दम तोड़ देगा।
राघव चड्ढा ने अभी तक पत्ता नहीं खोला है न पार्टी छोड़ने की बात कही, (Raghav Chadha AAP News) न किसी का नाम लिया, लेकिन राजनीति में ‘सैलाब’ शब्द का इस्तेमाल छोटा नहीं होता, क्या राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी में हाशिए पर धकेले जा रहे हैं? या फिर ये एक नई राजनीतिक पारी की शुरुआत है?
इन्हे भी पढ़ें:-