एंटरटेनमेंट डेस्क: Piyush Mishra News हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, लेखक और गायक पीयूष मिश्रा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी शराब की लत और उसके परिणामों पर दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। पीयूष ने स्वीकार किया कि एक दौर ऐसा था जब नशे की हालत में उन्होंने न केवल अपनी मां को बुरा-भला कहा, बल्कि कई लड़कियों को आपत्तिजनक फोन भी किए, जिसकी वजह से उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी तबाह होने की कगार पर पहुंच गई थी।
लड़कियों को आपत्तिजनक कॉल
दरअसल एक पॉडकास्ट में पीयूष मिश्रा ने अपने जीवन के उस काले अध्याय के पन्ने खोले जिसे वो अक्सर याद नहीं करना चाहते पीयूष ने बताया कि नशे में धुत होकर उन्होंने अपनी मां को बेहद कड़वी बातें कहीं। मुंबई में रहने के दौरान वह खुद पर नियंत्रण खो चुके थे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि रात के अंधेरे में उन्होंने कई लड़कियों को गंदे फोन किए, लेकिन सुबह उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता था। जब लड़कियों ने उन्हें सच्चाई बताई, तो उन्हें खुद पर यकीन नहीं हुआ कि वह ऐसा कर सकते हैं।
करियर पर खतरा
शराब के कारण फिल्म इंडस्ट्री में उनके खिलाफ बातें होने लगी थीं। piyush mishra लोग उनके साथ काम करने से डरने लगे थे और उन्हें “मुश्किल इंसान” माना जाने लगा था। दिल्ली में लगी यह लत 2009 में ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनी, जिससे उनके शरीर का दाहिना हिस्सा प्रभावित हुआ। पीयूष ने कहा कि अगर वे समय रहते नहीं संभलते, तो शायद आज जीवित न होते।