खुशखबरी, 5 लाख से अधिक भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता प्रदान कर सकता है बाइडेन प्रशासन

Ads

खुशखबरी, 5 लाख से अधिक भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता प्रदान कर सकता है बाइडेन प्रशासन

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 08:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन पांच लाख भारतीयों समेत लगभग 1 करोड़ 10 लाख ऐसे आप्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता प्रदान करने का रोडमैप तैयार करेंगे, जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं।

पढ़ें- कमला हैरिस ने हर पड़ाव पर कायम की मिसाल, ‘फीमेल ओबामा’ के नाम से है…

इसके अलावा वह सालाना न्यूनतम 95,000 शरणार्थियों को अमेरिका में प्रवेश दिलाने की प्रणाली भी बनाएंगे। बाइडेन के अभियान द्वारा जारी एक नीतिगत दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है।

पढ़ें- मोदी सरकार ने नहीं कांग्रेस ने किया है विश्वासघात, नोटबंदी से तकलीफ नोटधारियों को हुई- धरमलाल कौशिक

दस्तावेज में कहा गया है, ” वह (बाइडेन) जल्द ही कांग्रेस में एक आव्रजन सुधार कानून पारित कराने पर काम शुरू करेंगे, जिसके जरिये हमारी प्रणाली को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके तहत पांच लाख से अधिक भारतीयों समेत लगभग एक करोड़ 10 लाख ऐसे आप्रवासियों को अमेरिका की नागरिकता प्रदान करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं।”

पढ़ें- सोशल मीडिया में दोस्त बनकर शातिर ने महिला को लगाया चूना, ट्रांसफर क…

दस्तावेज के अनुसार, ”वह अमेरिका में सालाना 1,25,000 शरणार्थियों को प्रवेश देने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। इसके अलावा वह सालाना न्यूनतम 95,000 शरणार्थियों को देश में प्रवेश दिलाने के लिए कांग्रेस के साथ काम करेंगे।”