ब्रैड पिट की ‘एफ1’ कृत्रिम बुद्धिमता की मदद से बनाई गई थी: जोडी फॉस्टर

Ads

ब्रैड पिट की 'एफ1' कृत्रिम बुद्धिमता की मदद से बनाई गई थी: जोडी फॉस्टर

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 03:58 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 03:58 PM IST

लास एंजिलिस, तीन जुलाई (भाषा) हॉलीवुड अभिनेत्री जोडी का मानना है कि ब्रैड पिट अभिनीत फिल्म ‘एफ1’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) फॉस्टरकी मदद से बनाई गई है।

फिल्म ‘एफ1’ 27 जून, 2025 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है।

फिल्म की कहानी सन्नी हेज (ब्रैड पिट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1990 के दशक का एक ‘फॉर्मूला वन रेसर’ है और करियर पर ग्रहण लगा देने वाली दुर्घटना के बाद फिर ‘रेसिंग’ की दुनिया में वापसी करता है।

अभिनेत्री ने ‘हू ओन्स द फ्यूचर ऑफ हॉलीवुड’ विषय पर आयोजित चर्चा में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने सोनी पिक्चर्स के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) माइकल लिंटन के साथ बातचीत की। इस दौरान फॉस्टर ने कहा कि फिल्म का निर्माण और लेखन दोनों ही एक तयशुदा फ़ॉर्मूले पर आधारित प्रतीत होते हैं।

मनोरंजन समाचार पत्रिका ‘वैरायटी’ के अनुसार, फॉस्टर ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं यह बात किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं कह रही हूं। आखिर मैं ऐसा कैसे कह सकती हूं? इस फिल्म ने करोड़ों डॉलर की कमाई की। लेकिन जब मैं ‘एफ1’ जैसी फिल्म देखती हूं, तो मुझे लगता है कि ‘एफ1’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से बनाई गई है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘क्या ऐसा नहीं है? मेरा मतलब है कि फिल्म का ढांचा बिल्कुल वैसा था, जैसा फिल्म स्कूलों में सिखाया जाता है। कलाकारों ने संवाद भी ठीक उसी तरह बोले, जैसे कोई कंप्यूटर यह तय करके लिखे कि उस दृश्य में क्या कहना सबसे सही होगा। हालांकि, निर्माताओं ने तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल कर एक भव्य और खूबसूरत फिल्म बनाई, जिसकी काफी सामग्री दूसरे स्रोतों से ली गई प्रतीत होती है।”

‘द एक्यूज़्ड’ (1988) और ‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स’ (1991) जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली फॉस्टर ने कहा कि एआई फिल्म) उद्योग को बदलने की दिशा में एक और बड़ी छलांग है।

लिंटन ने अभिनेत्री से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि यह तकनीक कलाकारों और लेखकों की जगह ले सकती है। इस पर फॉस्टर ने कहा, ‘हम पहले से ही लोगों की जगह ले रहे हैं। हम बहुत-सी नौकरियां खत्म कर रहे हैं और उम्मीद है कि यूनियन जैसी संस्थाएं इसमें हस्तक्षेप करेंगी और कहेंगी कि आप मेरे अभिनेता का 20 बार इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आपको उसे 20 गुना भुगतान करना होगा। और मुझे लगता है कि यह उचित है।’

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश