ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो निमोनिया से पीड़ित, गहन चिकित्सा में भर्ती किया गया: अस्पताल

Ads

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो निमोनिया से पीड़ित, गहन चिकित्सा में भर्ती किया गया: अस्पताल

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 08:29 AM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 08:29 AM IST

रियो डी जेनेरियो, 14 मार्च (एपी) ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो निमोनिया से पीड़ित हैं और देश की राजधानी ब्रासीलिया के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उनके चिकित्सक ब्रासिल कैआडो ने पत्रकारों को बताया कि 70 वर्षीय बोलसोनारो की स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर है।

कैआडो ने कहा, ‘‘70 वर्ष से अधिक उम्र के रोगियों में निमोनिया हमेशा गंभीर होता है क्योंकि यह सेप्टीसीमिया में बदल सकता है और इस बैक्टीरिया के रक्तप्रवाह में प्रवेश करने की आशंका रहती है इसलिए इससे अधिक गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।’’

इससे पहले दिन में, बोलसोनारो के सबसे बड़े बेटे फ्लेवियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि उनके पिता को ठंड लगने और उल्टी होने के बाद जेल से अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।

फ्लावियो ने लिखा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि कोई गंभीर बात नहीं हो।’’

फ्लावियो बोलसोनारो ने कहा कि वह इस साल राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे और हालिया सर्वेक्षणों में फ्लावियो एवं राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डि सिल्वा के बीच लगभग बराबरी का मुकाबला दिख रहा है।

तख्तापलट की कोशिश करने के मामले में देश के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के एक पैनल द्वारा पिछले साल दोषी ठहराए जाने के बाद जायर बोलसोनारो 27 साल की सजा काट रहे हैं।

एपी सुरभि सिम्मी

सिम्मी