BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ब्रिटेन का आखिरी कोयला बिजली संयंत्र हमेशा के लिए हो रहा बंद, 142 साल पुरानी कोयला बिजली खत्म होगी

ब्रिटेन का आखिरी कोयला बिजली संयंत्र हमेशा के लिए हो रहा बंद, 142 साल पुरानी कोयला बिजली खत्म होगी

ब्रिटेन का आखिरी कोयला बिजली संयंत्र हमेशा के लिए हो रहा बंद, 142 साल पुरानी कोयला बिजली खत्म होगी
Bhasha
Published: 30 Sept 2024 | 5:36 pmModified: 30 Sept 2024 | 5:36 pm

लंदन, 30 सितंबर (एपी) ब्रिटेन का आखिरी कोयला आधारित बिजली संयंत्र सोमवार को बंद हो जाएगा, जिससे देश में औद्योगिक क्रांति को जन्म देने वाली कोयला विद्युत की 142 साल पुरानी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।

मध्य इंग्लैंड स्थित ‘रैटक्लिफ-ऑन-सोर स्टेशन’ अपनी अंतिम पाली के साथ आधी रात से हमेशा के लिए विराम ले लेगा।

ब्रिटेन सरकार ने 2030 तक देश के लिए समूची ऊर्जा नवीकरणीय स्रोतों से उत्पन्न करने के प्रयासों में एक मील के पत्थर के रूप में कोयला आधारित बिजली संयंत्र के बंद होने की सराहना की।

इस बारे में संयंत्र प्रबंधक पीटर ओ'ग्राडी ने कहा कि यह ‘‘भावुक कर देने वाला दिन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘36 साल पहले जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तो हममें से किसी ने भी अपने जीवनकाल में कोयला उत्पादन के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की थी।’’

ऊर्जा मंत्री माइकल शैंक्स ने कहा, ‘‘संयंत्र का बंद होना एक युग के अंत का प्रतीक है और कोयला श्रमिक 140 वर्षों से अधिक समय से हमारे देश को बिजली प्रदान करने वाले अपने काम पर गर्व कर सकते हैं। एक देश के रूप में हम (गुजरी) पीढ़ियों के प्रति ऋणी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोयले का युग शायद ख़त्म हो रहा है, लेकिन हमारे देश के लिए अच्छी ऊर्जा वाली नौकरियों का एक नया युग अभी शुरू हो रहा है।’’

एपी नेत्रपाल माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ब्रिटेन का आखिरी कोयला बिजली संयंत्र हमेशा के लिए हो रहा बंद, 142 साल पुरानी कोयला बिजली खत्म होगी

People also search for:UK Coal Lead Break

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm
सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

01 Oct 2026 | 8:20 pm
खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

01 Oct 2026 | 7:37 pm
‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

01 Oct 2026 | 7:16 pm