ब्रिटिश-भारतीय लेखिका ने एनिड ब्लीटन के उपन्यास के किरदारों को लेकर नयी पुस्तक लिखी

Ads

ब्रिटिश-भारतीय लेखिका ने एनिड ब्लीटन के उपन्यास के किरदारों को लेकर नयी पुस्तक लिखी

  •  
  • Publish Date - June 19, 2022 / 09:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

लंदन, 19 जून (भाषा) लंदन में रहने वाली भारत में जन्मी एक लेखिका ने प्रख्यात उपन्यासकार एनिड ब्लीटन द्वारा लिखित उपन्यास ‘फेमस फाइव’ के किरदारों पर अपने तरीके से एक पुस्तक लिखी है, जिसमें ब्रिटेन के आधुनिक जीवन को प्रतिबिंबित किया गया है।

सूरत से ताल्लुक रखने वाली सूफिया अहमद ने हाल ही में अपनी चार पुस्तकों की शृंखला में शामिल दूसरी पुस्तक ‘फाइव एंड द रनवे डॉग’ का विमोचन किया। इसका प्रकाशन ब्लीटन की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक के प्रकाशकों ने किया है।

अहमद ने कहा कि ‘फेमस फाइव’ के ये नए किरदार आधुनिक समय को अधिक स्पष्टता से प्रतिबिंबित करते हैं। उन्होंने नयी किताब में कुछ दक्षिण एशियाई तड़का भी लगाया है और इसे ब्लीटन की लेखन शैली को सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया है।

उन्होंने कहा, “ब्लीटन की ‘फेमस फाइव’ किरीन नामक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मेरी पुस्तक में किरीन गांव में अधिक विविध पात्र दर्शाए गए हैं।”

अहमद ने कहा, “मैंने ‘फाइव एंड द रनवे डॉग’ में दक्षिण एशियाई मूल की एक लड़की सिमी और उसके परिवार की कहानी बयां की है, जो गांव चला गया है। सिमी इस कहानी की मुख्य किरदार है और उसका चित्र पुस्तक के कवर पर भी प्रकाशित किया गया है।”

भाषा जोहेब पारुल

पारुल