ब्रिटेन के सैनिक ब्रिटिश नागरिकों को स्वदेश लाने के लिये काबुल पहुंचे

Ads

ब्रिटेन के सैनिक ब्रिटिश नागरिकों को स्वदेश लाने के लिये काबुल पहुंचे

  •  
  • Publish Date - August 16, 2021 / 01:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

लंदन, 15 अगस्त (एपी) ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिटिश सैनिक देश के लोगों को काबुल से निकालकर स्वदेश लाने के लिये वहां पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को मंत्रिमंडल की आपात समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि ब्रिटिश नागरिकों और बीते 20 साल में अफगानिस्तान में ब्रिटिश सैनिकों की मदद करने वाले अफगानियों को जल्द से जल्द बाहर निकालना प्राथमिकता है।

उन्होंने स्काई न्यूज से कहा, ”दिन-रात काम कर रहे राजदूत आवेदन प्रक्रिया में मदद के लिये हवाई अड्डे पर मौजूद हैं।”

एपी

जोहेब सुभाष

सुभाष