ब्रिटेन के मंदिर ने कोविड के उपचार के लिये चल रहे परीक्षण का संदेश भारतीयों में प्रसारित किया

Ads

ब्रिटेन के मंदिर ने कोविड के उपचार के लिये चल रहे परीक्षण का संदेश भारतीयों में प्रसारित किया

  •  
  • Publish Date - October 22, 2020 / 04:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

(अदिति खन्ना)

लंदन, 22 अक्टूबर (भाषा) ब्रिटेन के सबसे बड़े मंदिर ने ब्रिटिश भारतीय समुदाय में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के कोविड-19 के कारगर और त्वरित उपचार की संभावना तलाशने के लिये चल रहे परीक्षणों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्वविद्यालय के साथ हाथ मिलाया है।

बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर ने भक्तों और अनुयायियों को विश्वविद्यालय के कोविड-19 का उपचार ढूंढने के लिये किये जा रहे परीक्षण के बारे में ऑनलाइन विवरण दिया है।

भारतीय समुदाय को दिया जा रहा महत्वपूर्ण संदेश यह है कि जिन लोगों को कोविड-19 के लक्षण हैं, वे लोग अपने घर से या सामान्य प्रैक्टिशनर के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षण से जुड़ सकते हैं और इसके लिए उन्हें व्यक्तिगत तौर पर दौरा करने की आवश्यकता नहीं है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्रिस बटलर ने कहा कि बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था समुदायों, परिवारों और व्यक्तियों तक इन परीक्षणों का ब्योरा पहुंचाने में विश्वविद्यालय की मदद कर रही है और यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

भाषा

नेत्रपाल दिलीप

दिलीप