कैमिला कैबेलो ने अपने प्रशंसकों से भारत की मदद करने की अपील की

कैमिला कैबेलो ने अपने प्रशंसकों से भारत की मदद करने की अपील की

कैमिला कैबेलो ने अपने प्रशंसकों से भारत की मदद करने की अपील की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 2, 2021 11:59 am IST

लॉस एंजिलिस, दो मई (भाषा) पॉप स्टार कैमिला कैबेलो ने अपने प्रशंसकों और सोशल मीडिया फॉलोवरों से कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच फंड जुटाकर भारत की मदद करने की अपील की है।

उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि दुनियाभर के लोगों को स्वास्थ्य संकट से निपटने में भारत की मदद के लिये साथ आना चाहिये।

उन्होंने लिखा, ”भारत कोविड-19 की विनाशकारी दूसरी लहर का सामना कर रहा है और उसे लोगों की जान बचाने के लिये संसाधनों तथा मदद की जरूरत है। यदि आप चाहें तो गिव इंडिया के लिये 10 लाख डॉलर जुटाने में जय शेट्टी तथा राधिका देवलुकिया की मदद कर सकते हैं और उनका प्रायोजक इंडियास्पोरा इसकी देखरेख करेगा। हम कुछ अच्छा करने का प्रयास कर सकते हैं।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में