Cargo Aircraft Crash Video: टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश हुआ प्लेन, वीडियो देख दहल उठेगा दिल, क्रू मेंबर्स समेत 15 लोगों की मौत

Ads

Cargo Aircraft Crash Video: टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश हुआ प्लेन, वीडियो देख दहल उठेगा दिल, क्रू मेंबर्स समेत इतने लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 11:41 AM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 11:55 AM IST

Cargo Aircraft Crash Video/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • लुइसविले एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दौरान UPS कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • हादसे में 2 क्रू मेंबर्स समेत 15 लोगों की मौत हुई, कई लोग घायल हुए
  • NTSB द्वारा जारी CCTV वीडियो में विमान का इंजन अलग होता दिखाई दिया

Cargo Aircraft Crash Video: अमेरिका के लुइसविले के मुहम्मद अली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली कार्गो विमान में बड़ा हादसा हो गया। टेकऑफ के दौरान इंजन में आग लगने से 2 क्रू मेंबर्स समेत 15 लोगों की मौत हो गई। वही अब अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने रोंगटे खड़ा कर देने वाला CCTV वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उड़ान भरते ही विमान का बायां इंजन पंख से अलग हो गया।

यह विमान एक मैकडॉनेल डगलस MD-11F फ्रेटर, जो UPS फ्लाइट 2976 के रूप में उड़ान भर रहा था। वीडियो (Cargo Aircraft Crash Video) में देख सकते है कि विमान ऊंचाई हासिल करने से पहले ही अनियंत्रित हो गई। अंत में विमान हवाई अड्डे के पास औद्योगिक इमारतों से टकरा गया। इस दुर्घटना में विमान सवार तीनों चालक की मौत हो गई। जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे कम से कम 12 लोगों की भी मौत हुई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

जांच जारी

जांचकर्ताओं ने प्रारंभिक रिपोर्ट में इंजन (Cargo Aircraft Crash Video) अलग होने को हादसे का मुख्य कारण बताया है। इंजन की विफलता, रखरखाव और तकनीकी खराबी के पहलुओं पर गहन जांच जारी है।

गौरतलब हो कि, बीते साल 4 नवंबर 2025 को लुइसविले के मुहम्मद अली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली यूपीएस फ्लाइट 2976 (Cargo Aircraft Crash Video)  होनोलूलू जा रही थी। टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई थी।

 

ये भी पढ़ें

यह विमान हादसा कहां हुआ?

यह हादसा अमेरिका के लुइसविले स्थित मुहम्मद अली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस दुर्घटना में क्रू मेंबर्स समेत कुल 15 लोगों की मौत हुई।

विमान हादसे की वजह क्या बताई जा रही है?

प्रारंभिक जांच में टेकऑफ के दौरान इंजन में आग लगना और इंजन का अलग होना मुख्य वजह माना जा रहा है।

हादसे का वीडियो किसने जारी किया?

अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने हादसे का CCTV वीडियो जारी किया है।

कौन सा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था?

यह UPS फ्लाइट 2976 थी, जो मैकडॉनेल डगलस MD-11F फ्रेटर विमान था।