Home » World » CG Weather News: Meteorological Department has warned of intense heat in Chhattisgarh
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, तापमान में होगी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, विभाग ने लोगों को दी ये सलाह
Ads
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, तापमान में होगी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, CG Weather News: Meteorological Department has warned of intense heat in Chhattisgarh
रायपुरः CG Weather News छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बदलाव के कारण राज्य में गर्मी का असर पहले से अधिक महसूस किया जाएगा।
CG Weather News मौसम विज्ञानी बी.के. चिंधालोरे ने बताया कि प्रदेश में तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही, ठंड की वापसी की कोई संभावना नहीं है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि अब प्रदेश में ठंड का प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो चुका है और गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर दोपहर के समय अधिक गर्मी से बचने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की अपील की गई है।