चीन को चुनौती देते हुए लिथुआनिया ने ताइवान में अपना पहला दूत नियुक्त किया

Ads

चीन को चुनौती देते हुए लिथुआनिया ने ताइवान में अपना पहला दूत नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - August 18, 2022 / 09:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

बीजिंग, 18 अगस्त (भाषा) यूरोप के एक छोटे से देश लिथुआनिया ने एक चीन’ नीति को चुनौती देते हुए बृहस्पतिवार को ताइवान के लिए अपना पहला प्रतिनिधि नियुक्त किया।

चीन स्व-शासित द्वीप ताइवान को अपना क्षेत्र बताता रहा है।

लिथुआनियाई प्रधान मंत्री इंग्रिडा सिमोनीटे के सलाहकार पॉलियस लुकौस्कस को ताइवान के लिए देश का पहला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। ताइवान के अर्थव्यवस्था एवं नवाचार मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। उनके कामकाज शुरू करने के लिए अगले महीने ताइपे पहुंचने की उम्मीद है।

चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है और वह ताइवान के साथ किसी भी खुले राजनयिक संबंधों का विरोध करता है।

हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट समाचार पत्र के अनुसार ताइवान ने कहा है कि वह ताइपे में नवनियुक्त लिथुआनियाई दूत के साथ मिलकर काम करेगा।

भाषा अविनाश पवनेश

पवनेश