भारतीय वायुसेना प्रमुख आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे

Ads

भारतीय वायुसेना प्रमुख आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 10:30 PM IST

कोलंबो, 19 मई (भाषा) भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह लंबे समय से चले आ रहे सुरक्षा सहयोग और आपसी मित्रता को और अधिक मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे हैं।

श्रीलंकाई वायुसेना के अनुसार, भारतीय वायुसेना प्रमुख सोमवार को काटुनायके स्थित भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और वह 21 मई तक द्वीप राष्ट्र की यात्रा पर रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और आपसी मित्रता को और प्रगाढ़ बनाना है।

श्रीलंका पहुंचने पर वायुसेना मुख्यालय में उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

इसके बाद, उन्होंने बत्तरमुल्ला स्थित भारतीय शांति रक्षा सेना (आईपीकेएफ) स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

एयर चीफ मार्शल सिंह ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष एयर मार्शल वीबी एडिरिसिंघे के साथ आधिकारिक बैठक की।

इसके उपरांत उन्होंने रक्षा उप-मंत्री अरुणा जयसेकरा और रक्षा सचिव संपत थुइयाकोंथा से भी मुलाकात की।

अपनी यात्रा के दौरान सिंह कैंडी स्थित ऐतिहासिक पवित्र दंत अवशेष मंदिर भी जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे।

वह श्रीलंका की थल सेना और नौसेना के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे।

भाषा सुमित माधव

माधव