Reported By: Sakshi Tripathi
,Bhopal Twisha Sharma Death Mystry || Image- AI Generated File
भोपाल: कटारा हिल्स में हुई ट्विशा शर्मा की मौत अब हर दिन नए सवाल खड़े कर रही है। कल तक जो मामला सिर्फ एक हाई प्रोफाइल सुसाइड केस लग रहा था अब उसमें सीसीटीवी, लिगेचर रिपोर्ट, एसआईटी की कार्रवाई, पोस्टमार्टम पर विवाद और दोनों परिवारों के आरोप-प्रत्यारोप ने नई परतें जोड़ दी हैं। (Bhopal Twisha Sharma Death Mystry) एक तरफ परिवार है जो कह रहा है ट्विशा को इंसाफ चाहिए तो दूसरी तरफ ससुराल पक्ष है जो ट्विशा पर ही गंभीर आरोप लगा रहा है। अब इस पूरी कहानी के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि, क्या ट्विशा ने सच में आत्महत्या की या फिर कहानी कुछ और है?
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कटारा हिल्स स्थित इस घर का सीसीटीवी अब इस केस का सबसे बड़ा हिस्सा बन गया है। फुटेज में ट्विशा शर्मा छत की तरफ जाती दिखाई देती है। कुछ देर बाद पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग उसे सीढ़ियों से नीचे लाते नजर आते हैं। सीसीटीवी में ये भी दिख रहा है कि नीचे लाने के दौरान ट्विशा को सीपीआर देने की कोशिश की गई। अब एसआईटी इसी फुटेज के हर फ्रेम को खंगाल रही है ताकि मौत से पहले और बाद के उन मिनटों की सच्चाई सामने आ सके।
इसी बीच आत्महत्या में इस्तेमाल हुई बेल्ट की लिगेचर रिपोर्ट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विशा की मौत उसी बेल्ट से हुई जिसे मौके से बरामद किया गया था। हालांकि सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है कि पोस्टमार्टम के वक्त ये बेल्ट एम्स को क्यों नहीं दी गई?
मामले में नया मोड़ तब आया जब ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह पहली बार खुलकर मीडिया के सामने आईं। उन्होंने दावा किया कि शादी के पहले ट्विशा कुछ और थी लेकिन शादी के बाद उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। गिरीबाला सिंह ने ट्विशा पर नशा करने के आरोप लगाए और कहा कि परिवार उसका इलाज भी करवा रहा था। उन्होंने ये भी कहा कि समर्थ को शादी के बाद पछतावा होने लगा था। लेकिन उसने रिश्ता निभाने की कोशिश की। (Bhopal Twisha Sharma Death Mystry) वहीं ट्विशा का परिवार इन आरोपों को पूरी तरह झूठ बता रहा है। ट्विशा की बहन स्वाति शर्मा ने कहा कि ट्विशा बेहद ब्रिलिएंट और डायनामिक लड़की थी। स्वाति ने सवाल उठाया कि अगर ट्विशा ड्रग एडिक्ट थी तो समर्थ इतने लंबे समय तक उसके साथ रिश्ते में क्यों रहा? परिवार अब पीएम-2 यानी दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए भी तैयार है।
इधर ट्विशा का इलाज करने वाले मनोचिकित्सक डॉक्टर सत्यकांत त्रिवेदी ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज की निजी और मेडिकल जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती यानी ये बात तो तय है कि ट्वीशा मानसिक अवसाद से जूझ रही थी। सवाल फिर वही की आखिर ट्वीशा के साथ ऐसा क्या हुआ जिसके कारण उन्हें साइकैट्रिस्ट के पास जाना पड़ा? भले आधिकारिक तौर पर साइकैट्रिस्ट बात करने से बचे पर इनके बयान से कैस की कई गुत्थियां सुलझ सकती हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ट्विशा के पिता अब खुलकर मीडिया के सामने अपना दर्द बयां कर रहे हैं। न्होंने कहा कि उनकी बेटी की बॉडी पिछले 8 दिनों से मोर्चरी में रखी है, लेकिन अब तक इंसाफ नहीं मिला। पिता ने मीडिया से अपील की कि आरोपी पक्ष को मंच देने के बजाय न्याय दिलाने में परिवार का साथ दिया जाए। (Bhopal Twisha Sharma Death Mystry) ट्विशा शर्मा मौत मामला अब सिर्फ एक सुसाइड केस नहीं रह गया है। हर दिन सामने आ रहे नए दावे, नए सबूत और नए बयान इस केस को और उलझाते जा रहे हैं। प्रकरण में सीसीटीवी सामने है, लिगेचर रिपोर्ट सामने है लेकिन सच अब भी पूरी तरह साफ नहीं है। अब सबकी नजर SIT जांच पर टिकी है। जो तय करेगी कि ये सिर्फ आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?
मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज
जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश
सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत
उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत
झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़