नेपाल के इस कदम से खुश हुआ चीन, कहा- सैन्य जरूरतों के लिए देता रहेगा सहायता

Ads

नेपाल के इस कदम से खुश हुआ चीन, कहा- सैन्य जरूरतों के लिए देता रहेगा सहायता

  •  
  • Publish Date - November 30, 2020 / 01:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

बीजिंग, 30 नवंबर (भाषा) चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे ने दृढ़तापूर्वक ‘एक चीन’ की नीति को समर्थन देने के लिए नेपाल के नेतृत्व की प्रशंसा की है।

नेपाल के एक दिवसीय दौरे पर आए वेई ने रविवार को प्रधानमंत्री  के. पी. शर्मा ओली से मुलाकात की और साझा हित के मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया।

ये भी पढ़ें- किसानों ने ठुकराया अमित शाह का प्रस्ताव, बोले- हम बिना शर्त बातचीत

चीन ने नेपाल की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के वास्ते सहायता देने का वादा किया है।

रक्षा मंत्रालय ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।

इस दौरान वेई ने नेपाली सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा से सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण बहाल करने पर बातचीत की जो कोविड-19 कारण प्रभावित हुआ है।

चीनी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार वेई ने नेपाली नेताओं से कहा कि ‘एक चीन’ की नीति को दृढ़तापूर्वक अपनाने के लिए चीन नेपाल की सराहना करता है और नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा का समर्थन करता है।

ये भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से पूछा- मुसलमान ‘पाकिस्तानी’, सरदार …

वेई की नेपाल यात्रा का विवरण देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री ने नेपाली नेताओं से कहा कि चीन नेपाल से नजदीकी संपर्क जारी रखेगा और नेपाल की सैन्य जरूरतों के लिए सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।