चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- ताइवान से आर्थिक वार्ता रद्द नहीं कि तो…

Ads

चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- ताइवान से आर्थिक वार्ता रद्द नहीं कि तो...

  •  
  • Publish Date - September 14, 2020 / 04:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

ताइपे: चीन ने सोमवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर उसने ताइवान से अपनी आगामी आर्थिक वार्ता रद्द नहीं दी तो दोनों देशों के बीच संबंधों को ‘‘काफी नुकसान’ पहुंच सकता है। अमेरिका-ताइवान आर्थिक वार्ता में अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 3336 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 18 की मौत, 954 डिस्चार्ज

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिका से कहा कि वह ‘‘ताइवान के साथ सभी आधिकारिक बातचीत बंद करके, चीन-अमेरिका संबंध को गंभीर क्षति पहुंचने से रोके और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति तथा स्थिरता बनाए रखे।’’

Read More: भारत सरकार ने प्याज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक, जानिए

ताइवानी मीडिया में आयी खबरें के अनुसार, अमेरिका के आर्थिक विकास, ऊर्जा और पर्यावरण मामलों के अवर मंत्री कीथ क्राच इस सप्ताह के अंत में ताइवान की सरकार के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक वार्ता के लिए द्वीप देश आ रहे हैं।

Read More: गौरव मंडल होंगे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पहले अनुविभागीय अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

इससे पहले अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार पिछले महीने ताइवान की यात्रा पर आए थे। अमेरिका और ताइवान सरकार के बीच 1979 में औपचारिक संबंध समाप्त होने के बाद अजार द्वीप देश की यात्रा करने वाले पहले शीर्ष अमेरिकी नेता हैं। आशंका है कि अमेरिकी मंत्री क्राच की यात्रा से चीन और नाराज होगा। चीन स्वशासित ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है और अन्य देशों के साथ द्वीप देश के द्विपक्षीय संपर्क तथा संबंधों के खिलाफ है।

Read More: पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के सैकड़ों अधिकारियों का तबादला.. देखिए सूची