(केजेएम वर्मा)
बीजिंग, 12 मई (भाषा) चीन ने मंगलवार को कहा कि उसके विदेश मंत्री वांग यी व्यस्तता के कारण नयी दिल्ली में होने जा रही ‘ब्रिक्स’ विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होंगे।
चीनी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि उनकी जगह भारत में चीन के राजदूत शी फीहोंग बैठक में शामिल होंगे।
हालांकि, चीनी मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत के ‘ब्रिक्स’ की अध्यक्षता करने का चीन समर्थन करता है।
बयान में कहा गया है कि चीन ब्रिक्स के सभी सदस्यों के साथ मिलकर भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की सफल मेजबानी का समर्थन करने और ‘ग्रेटर ब्रिक्स’ सहयोग के उच्च-स्तरीय विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।
ब्रिक्स उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है।
ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 14-15 मई को नयी दिल्ली में होनी है। भारत क्रमिक आधार पर 14-15 मई को 10 सदस्यीय ‘ब्रिक्स’ समूह की अध्यक्षता करेगा।
‘ब्रिक्स’ के मूल सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
भाषा संतोष माधव
माधव