What Is Bone Glue: चीनी वैज्ञानिकों ने की बोन ग्लू की खोज, 2 से 3 मिनट में जुड़ जाएगी टूटी हुई हड्डी, नहीं पड़ेगी मेटल इम्प्लांट की जरूरत

What Is Bone Glue: चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला हड्डी का चिपकने वाला पदार्थ 'बोन ग्लू' की खोज की है।

What Is Bone Glue: चीनी वैज्ञानिकों ने की बोन ग्लू की खोज, 2 से 3 मिनट में जुड़ जाएगी टूटी हुई हड्डी, नहीं पड़ेगी मेटल इम्प्लांट की जरूरत

What Is Bone Glue/Image Credit: @ChinaScience X Handle

Modified Date: September 14, 2025 / 02:53 pm IST
Published Date: September 14, 2025 2:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चीन के वैज्ञानिकों ने 'बोन ग्लू' की खोज की है।
  • बोन ग्लू की मदद से 2 से 3 मिनट में जुड़ेगी टूटी हुई हड्डियां।
  • विशेषज्ञों ने कहा - यह एक क्रांतिकारी खोज है।

What Is Bone Glue: नई दिल्ली: चीन के वैज्ञानिक नई-नई क्रांतिकारी खोज में जुटे रहते हैं। वे आए दिन कुछ न कुछ ऐसी खोज करते हैं, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। एक बार फिर से चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है। चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला हड्डी का चिपकने वाला पदार्थ ‘बोन ग्लू’ की खोज की है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि, ये ग्लू टूटी हड्डियों को 2-3 मिनट में जोड़ देता है। यह सामग्री सीपों से प्रेरित है. पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल है, यानी 6 महीने में शरीर में घुल जाती है। इससे मेटल इम्प्लांट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: Bhaskar Mishra: ‘अडानी का तलवा चाट लेगा…’, कांग्रेस नेता की बीजेपी विधायक पर अभद्र टिप्पणी, कहा- धोने के लिए पानी न मिले तो…

वैज्ञानिकों ने खोजा हड्डियों को जोड़ने का नया तरीका

What Is Bone Glue: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, चीन के वैज्ञानिकों ने खास रिसर्च और टेस्टिंग के बाद इस बोन ग्लू को विकसित किया है। इस ग्लू को टूटी हुई हड्डियों के बीच में डाला जाता है और कुछ ही मिनटों में हड्डी को जोड़कर उसे मजबूत पकड़ दे देता है। यह तरीका पारंपरिक प्लास्टर या सर्जरी से कहीं आसान और तेज है।

यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Asia Cup Match: भारत-पाक मैच से पहले देशभर में हवन-पूजा, महाकाल से मांगा आशीर्वाद, क्रिकेट फैंस बोले- पाकिस्तान को हराकर जीतेगा भारत

बोन ग्लू सिर्फ 2-3 मिनट में दिखाता है असर

इस बोन ग्लू की सबसे ख़ास बात ये है कि, यह हड्डियों में डालने के 2 से 3 मिनट के अंदर ही अप्पना असर दिखाना शुरू कर देता है। पहले जहां हड्डी का जुड़ना अब तक एक लंबी प्रक्रिया थी, वहीं यह तकनीक कुछ ही मिनटों में मरीज को राहत दिला सकती है। यह तेज असर सर्जरी टाइम भी घटा देगा और मरीज को जल्दी ठीक होने का मौका देगा।

ग्लू को लेकर विशेषज्ञों ने कही बड़ी बात

What Is Bone Glue: वहीं इस ग्लू को लेकर विशेषज्ञों ने कहा कि, ”यह बोन ग्लू मेडिकल साइंस में एक नया अध्याय खोल सकता है। टूटी हुई हड्डियों वाले मरीजों को जहां पहले लंबे समय तक बेड रेस्ट करना पड़ता था, वहीं अब उनका इलाज काफी जल्दी हो सकेगा। खासकर बुजुर्गों और एक्सीडेंट के मरीजों के लिए यह तकनीक जीवन बदलने वाली साबित हो सकती है।”

यह भी पढ़ें: PM Modi On Assam Tour: ”मैं शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं”, मां को गाली देने पर फिर आया पीएम मोदी का बड़ा बयान 

डॉक्टर्स को सर्जरी में मिलेगी मदद

What Is Bone Glue: ऐसा माना जा रहा है कि, चीन के वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया यह ग्लू केवल छोटे फ्रैक्चर ही नहीं, बल्कि कई बड़ी सर्जरी में भी मददगार साबित हो सकता है। ऑपरेशन के दौरान जहां हड्डियों को जोड़ने में डॉक्टरों को ज्यादा समय लगता था, वहीं अब यह प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी। इससे ऑपरेशन का खतरा और खर्च दोनों कम होंगे।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.