द्रूज समुदाय पर हमलों के बाद सीरिया में “कमांडर सेंटर” और हथियार भंडारों को निशाना बनाया गया: इजराइल
द्रूज समुदाय पर हमलों के बाद सीरिया में “कमांडर सेंटर” और हथियार भंडारों को निशाना बनाया गया: इजराइल
दुबई, 20 मार्च (एपी) इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने द्रूज समुदाय के खिलाफ हमलों के जवाब में सीरिया के कई ठिकानों को निशाना बनाया।
सेना ने बताया कि उसने दक्षिणी सीरिया के स्वेदा में रहने वाली द्रूज आबादी पर हुए हमलों के जवाब में सीरिया के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने इस हमले की तुरंत पुष्टि नहीं की। यह हमला उस समय हुआ जब इजराइल-अमेरिका तथा ईरान के बीच युद्ध जारी है, और इसे इस संघर्ष के दौरान सीरिया पर इजराइल का पहला हमला माना जा रहा है।
इजराइल में द्रूज समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है। इजराइल पहले भी सीरिया में द्रूज समुदाय की रक्षा के लिए हस्तक्षेप कर चुका है, जिसमें सरकारी लड़ाकों के काफिलों पर दर्जनों हवाई हमले करना और मध्य दमिश्क में सीरियाई रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को निशाना बनाना शामिल है।
एपी शोभना मनीषा
मनीषा

Facebook


