डूरंड कप: पेनल्टी शूटआउट में जमशेदपुर एफसी को हराकर मोहन बागान सेमीफाइनल में

Ads

डूरंड कप: पेनल्टी शूटआउट में जमशेदपुर एफसी को हराकर मोहन बागान सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 07:23 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 07:23 PM IST

कोलकाता, 17 अगस्त (भाषा) मोहन बागान सुपर जाइंट ने सोमवार को यहां जमशेदपुर एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 9-8 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। मोहन बागान की ओर से सहल अब्दुल समद जबकि जमशेदपुर एफसी की ओर से देवेंद्र मुर्गांवकर ने गोल किए।

इसके बाद मोहन बागान ने लंबे चले पेनल्टी शूटआउट में बाजी मारी।

शूटआउट में रोमांच चरम पर पहुंच गया और मुकाबला सडन डेथ तक चला गया जहां शुरुआती 16 पेनल्टी किक सफल रहीं।

सडन डेथ की चौथी किक पर लॉमसांगजुआला के प्रयास को मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ ने नाकाम कर दिया। इसके बाद टेकचाम अभिषेक सिंह ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर मोहन बागान की जीत सुनिश्चित की।

सेमीफाइनल में मोहन बागान का सामना शिलॉन्ग लाजोंग एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द