पाकिस्तान में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार पहुंची

पाकिस्तान में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार पहुंची

पाकिस्तान में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: December 30, 2020 9:17 am IST

इस्लामाबाद, 30 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान में गत 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमित 55 और लोगों की मौत होने से इस महामारी में मरने वालों की संख्या बुधवार को 10 हजार के पार चली गई।

पाकिस्तान में कोविड-19 के 2,155 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4,77,240 हो गई है।

पाकिस्तान में इस समय 37,080 उपचाराधीन मरीज हैं।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में