बड़े इजराइली हमले में मरने वालों की संख्या 51 हुई : गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी

Ads

बड़े इजराइली हमले में मरने वालों की संख्या 51 हुई : गाजा के स्वास्थ्य अधिकारी

  •  
  • Publish Date - October 2, 2024 / 03:30 PM IST,
    Updated On - October 2, 2024 / 03:30 PM IST

दीर अल-बला (गाजा पट्टी), दो अक्टूबर (एपी) गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दक्षिणी शहर खान यूनिस में बड़े इजराइली हवाई और जमीनी हमले में कम से कम 51 लोग मारे गए हैं और 82 अन्य घायल हो गए हैं।

इजराइल की सेना ने अभी तक बुधवार सुबह शुरू हुए इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। फलस्तीन निवासियों का कहना है कि जमीनी सेना ने तीन इलाकों में घुसपैठ की है।

एपी प्रशांत नरेश

नरेश