इजराइल, हिजबुल्ला के बीच संघर्ष में लेबनान में मरने वालों की संख्या तीन हजार हुई

Ads

इजराइल, हिजबुल्ला के बीच संघर्ष में लेबनान में मरने वालों की संख्या तीन हजार हुई

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 09:19 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 09:19 PM IST

बेरूत, 18 मई (एपी) लेबनान में इजराइल और ईरान समर्थित हिजबुल्ला के बीच हुए संघर्ष में मरने वालों की संख्या 3,000 से अधिक हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि युद्धविराम के बावजूद जारी संघर्ष की नयी घटनाओं में मरने वालों की संख्या अब तक 3,020 हो गई है, जिनमें 292 महिलाएं और 211 बच्चे शामिल हैं।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला करने के दो दिन बाद दो मार्च को हिजबुल्ला आतंकवादी समूह द्वारा इजराइल पर गोलीबारी के साथ लड़ाई शुरू हुई।

इसके बाद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमला किया और राजधानी बेरूत तथा अन्य क्षेत्रों पर बमबारी की।

लेबनान में लड़ाई के कारण दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं, जिनमें से कुछ बेरूत में सड़कों और समुद्र के किनारे तंबुओं में शरण लिए हुए हैं।

इस बीच, इजराइल हिजबुल्ला के लगातार ड्रोन हमलों को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है।

एपी देवेंद्र माधव

माधव