मस्जिद में एसी फटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई

मस्जिद में एसी फटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई

मस्जिद में एसी फटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: September 6, 2020 10:01 am IST

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में स्थित एक मस्जिद में कई एसी एकसाथ फटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

पढ़ें- भीमा कोरेगांव मामले से कोई संबंध नहीं, एनआईए परेशान करने की कोशिश कर रही हैः …

नारायणगंज जिले में बैतुल सलात मस्जिद में शुक्रवार की शाम नमाज के दौरान छह एयरकंडिशनर लगभग एक ही वक्त फट गए थे। इसकी संभावित वजह भूमिगत पाइपलाइन में हुआ गैस रिसाव था।

पढ़ें- भारत की असंगठित अर्थव्यवस्था पर दूसरा बड़ा हमला है जीएसटी :राहुल गा…

डेली स्टार के मुताबिक शनिवार रात तक 21 लोगों की मौत हो चुकी थी। तीन पीड़ितों की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। मृतकों में सात साल का एक बच्चा भी है। 13 अन्य पीड़ितों की हालत गंभीर है।

 


लेखक के बारे में